फंदा तैयारः हत्यारिन शबनम को फांसी पर लटकायेगा पवन जल्लाद

फंदा तैयारः हत्यारिन शबनम को फांसी पर लटकायेगा पवन जल्लाद

मेरठ। निर्भया कांड के दोषियों को फांसी पर लटकाने वाला पवन जल्लाद जल्द ही सात लोगों की हत्या की दोषी शबनम को फांसी पर लटकाएंगा। अमरोहा की रहने वाली हत्यारिन शबनम ने अपने परिवार के सात लोगों की हत्या कर मौत की नींद सुला दिया था। इस दौरान उसका प्रेमी भी साथ था। शबनम की दया याचिका राष्ट्रपति के यहां से खारिज होने के बाद फांसी की तैयारी तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि पवन जल्लाद शबनम को मथुरा जेल में फांसी देगा। हालांकि अभी इसकी पुष्टि जेल अधीक्षक बीडी पांडे ने नहीं की है, लेकिन प्रदेश में एक ही जल्लाद होने के कारण यहीं माना जा रहा है कि पवन जल्लाद ही शबनम को फांसी देगा। पवन जल्लाद का कहना है कि अगर वो शबनम को फांसी पर लटकाता है तो यह पहली बार होगा जबकि वह किसी महिला को फांसी देगा। बताया जा रहा है कि पवन जल्लाद शबनम को फांसी देने की तैयारी पूरी कर चुका है। पवन को मथुरा जेल प्रशासन ने बुलाया था और फांसीघर को दिखाया गया था। जिसे उसने ठीक करवाने की बात कही थी।

पवन का कहना है कि उसी फांसीघर में शबनम को फांसी दी जानी है। फांसीघर बेहद जीर्ण-शीर्ण हालत में था। जिस तख्ते पर दोषी को खड़ा किया जाता है, वह टूटा हुआ था। उसे बदलवा दिया गया है। लीवर की खिंचाई भी ठीक तरीके से नहीं हो रही थी। ऑयल लगाकर लीवर को नरम बनाया गया है, ताकि फांसी देते वक्त खींचने में उस पर ज्यादा जोर न लगाना पड़े। वह भी शबनम को फांसी देने के लिए तैयार है।

निर्भया के चार दोषियों को भी पवन ने लटकाया था फांसी के फंदे पर

बता दे कि पवन जल्लाद ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में निर्भया कांड के चार दोषियों को फांसी पर लटकाया था। पवन के नाम अब तक चार फांसी देने का रिकॉर्ड है। उसकी कई पीढ़ियां इस पुश्तैनी काम को करती रही हैं।

epmty
epmty
Top