इस राज्य को मिला सर्वश्रेष्ठ शासन का पहला पुरस्कार

इस राज्य को मिला सर्वश्रेष्ठ शासन का पहला पुरस्कार

तिरुवनंतपुरम। केरल को सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिये देश में सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य का दर्जा मिला है।

कर्नाटक के बेंगलुरू स्थित पब्लिक अफेयर्स सेंटर ने केरल को यह दर्जा प्रदान किया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने यहां जारी एक एक संदेश में कहा, "केरल ने पब्लिक अफेयर्स सेंटर के पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स-2020 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।"

उन्होंने कहा, "राज्य को सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिये सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य का दर्जा दिया गया है। इस उपलब्धि का श्रेय राज्य के लोगों को जाता है।"

epmty
epmty
Top