लापरवाही की हद-ऑपरेशन के दौरान पेट में छोडा कपड़ा- भर दिये टांके

लापरवाही की हद-ऑपरेशन के दौरान पेट में छोडा कपड़ा- भर दिये टांके

शाहजहांपुर। प्रसव क्रिया के लिए अस्पताल आई महिला का ऑपरेशन करने के बाद चिकित्सकों ने उसके पेट में कपड़ा छोड़ दिया और टांके लगा दिए। मामले का तब पता चला जब महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

तिलहर थाना क्षेत्र के रामपुर उत्तरी गांव निवासी मनोज ने बताया है कि उसकी पत्नी नीलम देवी गर्भवती थी। प्रसव क्रिया के लिए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। 6 जनवरी को ऑपरेशन के माध्यम से नीलम ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके कुछ दिन बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। हालत ज्यादा खराब होने पर 21 जून को नीलम एक निजी अस्पताल में ले जाकर दिखाई गई। जहां की गई जांच में पता चला कि उसकी बच्चेदानी में कपड़ा है और आंत सिली हुई है। इसके बाद नीलम को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां अभी तक उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल में भर्ती महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में पीड़ित ने निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित महिला के पति ने बताया है कि आप्रेशन करने से पहले डॉक्टर ने उससे सुविधा शुल्क की मांग की थी। असमर्थता जताए जाने पर डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतते हुए बच्चेदानी में कपड़ा छोड़ दिया। घाव को टांके लगाते हुए धागे से सिल दिया। उधर राजकीय मेडिकल कॉलेज की पीआरओ डॉक्टर पूजा त्रिपाठी पांडे ने बताया है कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। महिला विभाग को इस बाबत पत्र भेजा गया है। वह जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजेंगी।





epmty
epmty
Top