बारात लेकर लौट रही बस खाई में पलटी- दर्जनों घायल- मचा कोहराम

बारात लेकर लौट रही बस खाई में पलटी- दर्जनों घायल- मचा कोहराम

शहडोल। बारात लेकर वापस लौट रही बस अनियंत्रित होकर घनी गहरी खाई में जाकर पलट गई है। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में बुरी तरह से चीख पुकार मच गई। दौड़ धूप करते हुए मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल हुए लोगों को गाड़ी से निकालना शुरू कर दिया। जख्मी हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होना बताई जा रही है।

सोमवार को उमरिया जनपद के नौरोजाबाद से डिंडौरी जनपद के गोपालपुर गई बारात आज शादी समारोह संपन्न होने के बाद वापस लौट रही थी। जैसे ही यह बस डिंडोरी जनपद के गोपालपुर से चलकर पथखाई घाट के निकट पहुंची तो अचानक चालक गाड़ी के ऊपर से अपना नियंत्रण खो बैठा। परिणाम स्वरूप अनियंत्रित हुई बस घनी गहरी खाई में जाकर पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में बुरी तरह से चीख पुकार मच गई।

स्थानीय लोग सिंहपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए मौके की तरफ दौड़े और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए पलटी बस में फंसे लोगों को बाहर निकलना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में घायल हुए 15 से भी अधिक लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर होना बताई गई है।

रिपोर्ट- चंदन श्रीवास, मध्य प्रदेश

epmty
epmty
Top