लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची पहुंचे तेजप्रताप यादव

लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची पहुंचे तेजप्रताप यादव

रांची राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिलने उनके पुत्र तेज प्रताप यादव पटना से रांची पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वे अपने पिता से बिहार चुनाव को लेकर चर्चा करने आये है।

झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया था कि तेज प्रताप यादव अपने पिता से मिलने आ रहे हैं। बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद अभी रांची में रिम्स निदेशक के बंगले में रह रहे हैं। वे चारा घोटाले के सजायाफ्ता हैं। अपनी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वे रिम्स में भर्ती थे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड से रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया गया है।

चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण काल में ही बिहार में विधानसभा चुनाव कराने का फैसला लिया है। इसी वर्ष के अंत तक बिहार में चुनाव हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि बिहार चुनाव में राजद की दमदार उपस्थिति और रणनीति बनाने के लिए ही तेजप्रताप यादव अपने पिता से मिलने रांची आ रहे हैं। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि वे लालू प्रसाद से बिहार चुनाव में राजद की चुनावी तैयारियों को बात करेंगे। बिहार में हाल ही में कई नेता राजद छोड़कर जदयू में और कई नेता जदयू छोड़कर राजद में आए हैं। बिहार चुनाव से पूर्व वहां राजनीतिक दलबदल का खेल शुरू हो गया है।

epmty
epmty
Top