गन्ना आपूर्ति ठप होने से 9 फरवरी को बन्द हो जायेगी चीनी मिल

गन्ना आपूर्ति ठप होने से 9 फरवरी को बन्द हो जायेगी चीनी मिल

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती में बजाज हिन्दुस्तान चीनी मिल अठदमा रूधौली मे गन्ने की आपूर्ति कम होने के कारण आर्थिक क्षति हो रही है इसलिए 9 फरवरी को पेराई बन्द कर दिया जायेगा।

सोमवार को गन्ना महा प्रबन्धक सुरेन्द्र उपाध्याय ने यहां कहा कि क्षेत्र मे गन्ना की उपलब्धता न होने के कारण आपूर्ति ठप हो गयी है। किसानो के हित को देखते हुए इसे 9 फरवरी तक चलाया जायेगा इसके बाद पेराई बन्द कर दिया जायेगा।

गन्ने की कमी के कारण मिल अपनी क्षमता से 20 से 25 प्रतिशत न्यूनतम क्षमता से चल रही है। जिससे क्षति हो रही है इसकी पूर्ति करना सम्भव नही है। उन्होने बताया कि 15 क्रय केन्द्र तथा मिल गेट को फ्री कर दिया गया है।


वार्ता

epmty
epmty
Top