भाजपा विधायक के वाहन पर मारा पत्थर - मामला दर्ज

भाजपा विधायक के वाहन पर मारा पत्थर - मामला दर्ज

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी विधायक वीरेन्द्र सिंह के वाहन पर अज्ञात बदमाश ने पत्थर मार कर कांच क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसकी शिकायत बरायठा थाना में की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात विधायक श्री सिंह शाहगढ़ क्षेत्र मे आयोजित विवाह समारोह से वापस बंडा आ रहे थे कि बरायठा थाना अंतर्गत करई के पास सिलोट नदी के घाट पर अज्ञात बदमाशों ने विधायक के वाहन पर पत्थर फेंक कर मारा, जिससे वाहन का कांच क्षतिग्रस्त हो गया।

बरायठा थाना प्रभारी मकसूद अली ने बताया कि बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह शाहगढ़ की ओर से आ रहे थे। तभी सिलोट नदी के घाट पर उनकी गाड़ी पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारा है। पत्थर लगने से उनकी गाड़ी का कांच टूटा है। शिकायत पर मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

epmty
epmty
Top