पोलिंग बूथ पर चुनाव ड्यूटी के समय जवान ने खुद को मारी गोली

पोलिंग बूथ पर चुनाव ड्यूटी के समय जवान ने खुद को मारी गोली

नई दिल्ली। गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए सुरक्षा कर्मी ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले सुरक्षा कर्मी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल कर जवान को मृत घोषित कर दिया है।

शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ समेत देश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्र में हो रहे चुनाव के तहत छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में प्राथमिक स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर 34वीं बटालियन ए कंपनी के जवान की ड्यूटी लगाई गई थी।

मध्य प्रदेश का रहने वाला जवान जियालाल जिस समय पोलिंग बूथ पर अपनी ड्यूटी कर रहा था तो इसी दौरान जवान ने किन्हीं कारणों को लेकर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।

पोलिंग बूथ पर गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। पोलिंग बूथ पर मौजूद अन्य पुलिस के जवान तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया है। मध्य प्रदेश से चुनाव ड्यूटी पर भेजा गया जवान जियालाल छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पीपरछेडी के कुडेरादादर प्राथमिक स्कूल में रुका हुआ था।

epmty
epmty
Top