दो वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत कई घायल

दो वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत कई घायल

लखीसराय। बिहार में लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो वाहनों के बीच हुयी टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पिपरा गांव के समीप सुमो वाहन और रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित शेखर सिंह उर्फ निमानी सिंह (45), रामचंद्र सिंह (35), लालजीत सिंह (80), देवी सिंह (40), डेजी कुमारी (28) और प्रीतम कुमार (25) के रूप में की गयी है। घायलों को सिकंदरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये जमुई रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।


वार्ता

epmty
epmty
Top