कड़ाके की ठंड, कोहरे का प्रकोप

कड़ाके की ठंड, कोहरे का प्रकोप
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

पुणे। उत्तर भारत में शीत लहर व कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार पूर्वाहन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र तथा कच्छ, ओडिशा तथा असम के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं दूसरी ओर दिल्ली, गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से अधिक घना कोहरा छाया रहा।

इसी दौरान लुधियाना, अंबाला, हिसार, करनाल, अलीगढ़, बरेली, कानपुर, सुल्तानपुर, छपरा, जयपुर, सीकर, ग्वालियर, दतिया और गोरखपुर में 25 मीटर दृश्यता दर्ज की गयी। पटियाला, मेरठ, उरई, बहराइच, वाराणसी, पटना, सुपौल, उज्जैन, टीकमगढ़, कोटा, केशोद, भुवनेश्वर और हाफलोंग में 50 मीटर तथा दिल्ली (सफदरजंग), झांसी, मोतिहारी, बीकानेर और सूरत में 200 मीटर दृश्यता रही।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अधिक ठंड देखी गयी।

रात्रि का तापमान सौराष्ट्र और कच्छ में कई स्थानों पर रात का तापमान सामान्य (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) से अधिक था। इसके साथ ही गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों तथा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) रहा।

मराठवाड़ा के कई स्थानों पर तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा।

अंडमान, निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों सहित देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे (शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।

इसी अवधि में उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर तथा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्व और पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, केरल और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटे में बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़े।

ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र तथा कच्छ, कोंकण तथा गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तटीय और आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में आमतौर पर मौसम शुष्क रहा।


वार्ता

epmty
epmty
Top