रालोद के कुनबे में हुई बढ़ोतरी-BJP नेता समेत कई पार्टी में शामिल

रालोद के कुनबे में हुई बढ़ोतरी-BJP नेता समेत कई पार्टी में शामिल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पार्टी मुखिया जयंत चौधरी के व्यक्तित्व और उनकी पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से प्रभावित होकर अन्य दलों के नेता निरंतर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो रहे हैं। खतौली गन्ना विकास समिति के चेयरमैन के अलावा चरथावल की पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व उनके साथियों ने दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर ली।


बृहस्पतिवार को गन्ना विकास समिति खतौली के चेयरमैन ओमवीर सिंह के अलावा चरथावल की पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनिया एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजनवीर सिंह अपने साथियों के साथ रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। वहां पहुंचकर इन सभी नेताओं ने जयंत चौधरी से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई।

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने अपने आवास पर पहुंचे सभी नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और संगठन के पदाधिकारियों के हाथों गन्ना विकास समिति खतौली के चेयरमैन ओमवीर सिंह, चरथावल की पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनिया और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजन वीर सिंह को उनके साथियों समेत राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने कहा है कि उनकी पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। जिसके चलते वह समाज के मजदूर निर्बल व असहाय लोगों के साथ-साथ व्यापारियों, छात्रों, किसानों व अन्य तबके के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाते हुए उनके निदान के लिए संघर्ष करती है।

उन्होंने पार्टी में शामिल हुए नेताओं से उम्मीद जताई है कि वह क्षेत्र में रालोद का प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने का काम करेंगे। गौरतलब है कि गन्ना विकास समिति खतौली के चेयरमैन ओमवीर सिंह की क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ है। जिसके चलते वह लगातार गन्ना विकास समिति के चेयरमैन बनते आ रहे हैं। हालांकि एक दो बार अन्य लोग भी इस पद पर आसीन हुए हैं। लेकिन क्षेत्र में तुलसीपुर घराने के नाम से विख्यात परिवार के चेयरमैन ओमवीर सिंह का खतौली गन्ना विकास समिति पर दबदबा रहा है। उनके बड़े भाई धर्मवीर सिंह खतौली के कई बार ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। उनकी भाभी भी खतौली के ब्लाक प्रमुख पद पर आसीन रह चुकी है। मौजूदा समय में उनके भाई धर्मवीर सिंह के पुत्र गौतम की पत्नी खतौली की ब्लाक प्रमुख चुनी गई हैं।





epmty
epmty
Top