अफ़ीम की अवैध खेती कर रहे आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

अफ़ीम की अवैध खेती कर रहे आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के जिला फाजिल्का में पोस्त की अवैध खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने मगंलवार को बताया 18 मार्च 2024 को, बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग द्वारा दी गई खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, फाजिल्का जिले के सीमावर्ती इलाकों में अवैध पोस्त की खेती की जांच के लिए बीएसएफ सैनिकों और पंजाब पुलिस द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था।

ऑपरेशन के दौरान, चक खेवा ढाणी बचन के पास एक कृषि क्षेत्र में धनिया के साथ अफीम की खेती का पता चला। इसके बाद अफ़ीम की अवैध खेती के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और लगभग 14.470 किलोग्राम अफ़ीम के पौधों को उखाड़कर जब्त कर लिया गया।

epmty
epmty
Top