डॉ. गौरव ने रचा इतिहास-न्यूजीलैंड में बने सांसद

डॉ. गौरव ने रचा इतिहास-न्यूजीलैंड में बने सांसद

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर के गलोड़ निवासी डाॅ. गौरव शर्मा हाल ही में न्यूजीलैंड के चुनावों में सांसद चुने गए है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके सांसद चुने जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्विटर कर कहा कि डाॅ. शर्मा ने अपने नाम को सार्थक करते हुए विदेश में देवभूमि हिमाचल प्रदेश का नाम भी गौरवान्वित किया है। आपको देवभूमि हिमाचल की समस्त जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं

उल्लेखनीय है कि डाॅ. गौरव शर्मा हमीरपुर जिला के गलोड़ से सम्बन्ध रखते हैं और हाल ही में न्यूजीलैंड में संपन्न हुए चुनावों में वह सांसद चुने गए हैं।

epmty
epmty
Top