किया कमाल- सभी 8 सीटों पर BJP ने लहराया परचम

किया कमाल- सभी 8 सीटों पर BJP ने लहराया परचम
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर गत तीन नवंबर को हुए उपचुनाव की आज हुई मतगणना के बाद सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी पर जीत दर्ज कर ली है। ये सभी सीटें पहले मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के क़ब्ज़े में थीं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार कच्छ ज़िले की अबड़ासा सीट पर भाजपा के प्रद्युम्नसिंह जाडेजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शांतिलाल शेंघानी को 36778 मतों से हराया। मोरबी ज़िले की मोरबी सीट पर भाजपा के ब्रिजेश मेरजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जयंतीलाल पटेल को 4649 मतों से हराया। वडोदरा ज़िले की करजण विधानसभा सीटभाजपा के अक्षय पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के किरीटसिंह जाडेजा को 16425 मतों से हराया।

डांग ज़िले की डांग सीट पर भाजपा के विजय पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सूर्यकांत गावित को 60095 मतों से हराया। अमरेली ज़िले की धारी विधानसभा सीट पर भाजपा के जे वी काकड़िया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुरेश कोटडिया को 17209 मतों से हराया। वलसाड ज़िले की कपराड़ा (सुरक्षित-अनुसूचित जनजाति) सीट पर भाजपा के जीतू चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बाबूभाई पटेल को 47066 मतों से हराया।

सुरेंद्रनगर ज़िले की लिंबड़ी सीट पर भाजपा के किरीट राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के चेतन खचार को 32050 मतों से हराया। बोटाद ज़िले की गढड़ा (सुरक्षित-अनुसूचित जाति) सीट पर भाजपा के आत्माराम परमार (पूर्व मंत्री) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोहन सोलंकी को 23295 मतों से हराया।

इन आठ सीटों पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के तत्कालीन विधायकों के त्यागपत्र के कारण ये उपचुनाव हुए थे। इन पर कुल 81 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमे से 51 निर्दलीय भी थे। मुख्य मुक़ाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा था। भाजपा ने इनमें से पाँच सीटों पर उन्ही पूर्व कांग्रेस विधायकों को अपना उम्मीदवार बनाया था जिनके इस्तीफ़े से ये सीटें रिक्त हुई हैं। ये हैं- प्रद्युम्नसिंह जाडेजा (अबडासा), ब्रिजेश मेरजा (मोरबी), जे वी काकड़िया (धारी), अक्षय पटेल (करजण) और जीतू चौधरी (कपराड़ा)।

गुजरात की 182 सदस्यों वाली विधानसभा में अब भाजपा के 111 विधायक हो गए हैं। अन्य दलों में कांग्रेस के 65, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक है।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top