राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु इच्छुक दिव्यांग जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु इच्छुक दिव्यांग जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अजीत कुमार ने बताया कि 03 दिसम्बर, 2020 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं तथा प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेन्सी, दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा संस्था, प्रेरणास्रोत, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान या नवप्रवर्तन या उत्पाद विकास, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए, राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त और विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चेैनेलाइजिंग एजेंसी, सृजनशील वयस्क दिव्यांग व्यक्ति, उत्कृष्ट सृजनशील दिव्यांग बच्चें, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य बेवसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी श्रेणिया निर्धारित है।

निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अजीत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली की वेबसाइट disabilityffaairs.gov.in से प्राप्त किये जा सकते हैं। उन्होंने बतायाा कि राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन के लिए आवेदन विलम्बतम 15 जुलाई 2020 तक आमंत्रित किये गये है। राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी की संस्तुति से प्राप्त किये जायेंगे।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top