भाजपा नेता मुकुल रॉय ने ममता बनर्जी को गिरफ्तार करने की मांग

भाजपा नेता मुकुल रॉय ने ममता बनर्जी को गिरफ्तार करने की मांग

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के नेता मुकुल रॉय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

बता दें कि बीते रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में हिसंक झड़क के दौरान भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के सिर पर चोट लग गई थी। मुकुल रॉय ने आज साल्ट लेक में आयोजित गणेश पूजा में शामिल होने के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएसी सुप्रीमों ममता बनर्जी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए प्रदेश पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष की उपस्थिति में कहा कि भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिये। दिलीप घोष और मुकुल रॉय ने एक साथ उस पूजा पंडाल को दौरा किया, जिसका प्रबंध तृणमूल कांग्रेस के विधायक ने आयोजित किया था। इस अवसर पर दोनों भाजपा नेताओं ने गणेश पूजा का शुभारंभ भी किया।

वर्तमान में भाजपा नेता मुकुल राॅय कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खासमखास रह चुके हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top