खबर का असर, लुहरी पुल पर चेतावनी लिखी

खबर का असर, लुहरी पुल पर चेतावनी लिखी
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

(हितेन्द्र शर्मा) कुमारसैन, शिमला। खोजी न्यूज ने उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि हिमाचल में सफलता के झंडे गाड़ दिये हैं। खोजी न्यूज पर 3 अगस्त को शिमला, कुल्लू व मंडी को जोड़ने वाले लूहरी पुल को ठीक करने की मांग शीर्षक से प्रकाशित न्यूज का ऐसा असर हुआ कि प्रशासन समाचार में उठाये गये मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए तुरन्त पुल पर चेतावनी 'इस पुल की भार ढ़ोने की क्षमता केवल 9 टन है। लिखवा दी गयी है।

बता दें कि गत 3 अगस्त को खोजी न्यूज पोर्टल पर शिमला, कुल्लू व मंडी को जोड़ने वाले लूहरी पुल को ठीक करने की मांग शीर्षक से प्रकाशित खबर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 पर स्थित इस लूहरी पुल की जल्द से जल्द मरम्मत कराने व पुल की मरम्मत होने तक पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाने सहित इससे सम्बन्धित चेतावनी वाला बोर्ड भी लगाने की पुरजोर मांग की गयी थी।

जानकारों की मानें तो खबर पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग मण्डल रामपुर के अधिशासी अभियंता के आदेशानुसार लूहरी पुल पर चेतावनी अंकित करा दी गयी है-

''इस पुल की भार ढ़ोने की क्षमता केवल 9 टन है।

अदेशानुसार-

अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय उच्च मार्ग मण्डल रामपुर''

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि खबर के असर से सतलुज नदी पर बने इस लूहरी पुल चेतावनी तो अंकित करा दी गयी है, लेकिन इस चेतावनी पर अमल कराने सहित पुल की मरम्मत कब और कैसे होगी, इस पर ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी है।



epmty
epmty
Top