राजेश पुरोहित दिल्ली में गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित

राजेश पुरोहित दिल्ली में गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

भवानीमंडी। शिक्षक, कवि, साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को दिल्ली के इस्कॉन मंदिर के औडोटोरियम में एहसास ए हिन्द संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम एक शाम देश और देश की बेटियों के नाम मे गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसके तहत राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को अतिथियों ने सम्मान स्वरूप मोमेंटो प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करके लौटे राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू सहित तरुण चुग, कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र फड़के, बेटी बचाओ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भारत धूपड़ व महापौर सुनीता कांगड़ा, बाल अभिनेत्री वान्या सिंह, कंचन सिंह, रणजीत सिंह सहित कई सिने जगत से जुड़ी हस्तियाँ मौजूद रही।

कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन, स्लम किड्स, स्पेशल किड्स, किड्स मॉडल डिजाइनर वॉक द्वारा रेम्प वॉक किया गया। इसके साथ ही डांस, म्यूजिक, पेंटिंग, अवार्ड सेरेमनी सहित कई कार्यक्रम हुए।

epmty
epmty
Top