पेठा बनाने की फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं

पेठा बनाने की फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुजफ्फरनगर। कृष्णापुरी स्थित जैन पेठा फैक्ट्री खाना बनाने वाली चूल्हे से उस समय आग लग गयी जब फैक्ट्री में काम करने वाले कारीगर खाना बनाने के बाद आराम कर रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही एसएसआई अक्षय शर्मा किदवई नगर चैकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह व उनकी टीम मौके पर पहुंची।

घटना करीब 2 बजे की हैं जब फैक्ट्री में काम करने वाले कारीगर चूल्हे पर खाना बनाने के बाद खाना खाकर दोपहर में आराम कर रहे थे, तभी चूल्हे में शेष रह गयी कुछ आग में से पास में पड़ी सामग्री में चिंगारी से आग भड़क गयी। आग लगने से आसपास के लोगों में बना अफरा-तफरी मच गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास बिस्तर और चारपाई को भी चपेट में ले लिया। समय रहते हुए फैक्ट्री मालिक एवं कारीगरों द्वारा अग्निशमन की मदद से आग पर काबू पा लिया। फैक्ट्री में लगी आग से बिस्तर चारपाई के अलावा अन्य सभी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top