सुशांत सिंह राजपूत केस पर मुंबई पुलिस का बड़ा बयान

सुशांत सिंह राजपूत केस पर मुंबई पुलिस का बड़ा बयान

मुंबई मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस ने एक बड़ा बयान दिया है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि सुशांत सिंह के घर में कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। हालांकि पुलिस ने उस बिल्डिंग के सीसीटीवी रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में ली हैं, जहां सुशांत सिंह राज रुके थे। अब पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट इंतजार है। मुंबई पुलिस पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने कहा, पुलिस ने उस बिल्डिंग की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को कब्जे में ले लिया है, जहां सुशांत सिंह राजपूत ठहरे थे। उसके घर पर कोई सीसीटीवी नहीं लगा था। फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

बता दें कि बता दें कि बीते 14 जून को 34 वर्षीय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में 14 जून को फांसी से लटके मिले थे। इस मामले में बाॅलीवुड फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को बांद्रा पुलिस थाने पहुंचे थे। इससे पहले पुलिस ने इस संबंध में 28 लोगों के बयान दर्ज किए थे, इनमें सुशांत के परिवार के सदस्यों के अलावा उनकी-दोस्त रिया चक्रबर्ती और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा और यश राज फिल्म की कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा से भी पूछताछ शामिल है।


epmty
epmty
Top