गणतंत्र दिवस पर राज्यमंत्री ने दिलाई निष्ठा कर्तव्य पालन की शपथ

गणतंत्र दिवस पर राज्यमंत्री ने दिलाई निष्ठा कर्तव्य पालन की शपथ

हापुड। 74 वे गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन में आयोजित की गई भव्य परेड में शामिल हुए पुलिसकर्मियों ने मार्च पास्ट किया और विभिन्न करतब दिखाए।


बृहस्पतिवार को 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अगुवाई में पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण करने के बाद परेड का मान प्रमाण ग्रहण किया।


परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्य अतिथि ने सलामी ली। परेड के दौरान पुलिस अफसरों एवं कर्मियों ने मार्च पास्ट के दौरान शानदार करतब भी दिखाए। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी एवं भारतीय संविधान तथा कानून का पालन करने की शपथ ग्रहण कराई।


परेड के उपरांत मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों को प्रशंसा चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी मेधा रूपम के अलावा अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


epmty
epmty
Top