लोकायुक्त अध्यक्ष सैकिया का हुआ निधन

लोकायुक्त अध्यक्ष सैकिया का हुआ निधन

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश लोकायुक्त के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रशांत कुमार सैकिया का शनिवार को नयी दिल्ली में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सैकिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर कहा कि लोकायुक्त अध्यक्ष के निधन पर गहरा दुख हुआ। उन्होंने कहा, “एक बहुमुखी व्यक्तित्व, समाज की सेवा में न्यायमूर्ति सेवानिवृत्त पीके सैकिया जी के योगदान को हमेशा प्यार से याद किया जाएगा।'' उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। भगवान बुद्ध उनकी आत्मा को शांति दें और उनके प्रियजनों को इस नुकसान से उबरने की शक्ति दें।''

छब्बीस जनवरी, 1954 को जन्मे सैकिया पांच सितंबर, 1980 को असम न्यायिक सेवा में शामिल हुए और गुवाहाटी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश और गुवाहाटी उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल सहित न्यायिक सेवा में विभिन्न पदों पर काम किया।

उन्हें 17 अक्टूबर, 2011 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था और 25 जनवरी 2016 को सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल, गुवाहाटी बेंच के सदस्य (न्यायिक) के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने 27 जून, 2019 को अरुणाचल प्रदेश लोकायुक्त के पहले अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी।

epmty
epmty
Top