भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज

भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज

संगरूर। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच आज यहां भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के कार्यक्रम के अवसर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

होशियारपुर में भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद के आवास के बाहर गोबर से भरी ट्रॉली उलटने की घटना के बाद जिलाध्यक्षों से मिलने व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के सिलसिले की कड़ी में अश्वनी शर्मा पार्टी जिलाध्यक्ष रणदीप सिंह देओल से मिलने आये थे। जैसे ही किसानों को पता चला, वहां पहुंच गये।

पुलिस का भी काफी बंदोबस्त था व बैरिकेड लगाकर रखे गये थे। प्रदर्शनकारियों ने बैरीकेड तोड़ दिये, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कुछ किसानों को मामूली चोटें आईं।

इससे पूर्व अश्वनी शर्मा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाथ जोड़कर कह रहे हैं कि यदि कोई त्रुटि होगी तो उसे ठीक किया जाएगा तो किसानों को मान लेना चाहिए।


वार्ता

epmty
epmty
Top