किसान आंदोलन- नड्डा के घर रात में बिछेंगी यूपी-हरियाणा की गोटियां

किसान आंदोलन- नड्डा के घर रात में बिछेंगी यूपी-हरियाणा की गोटियां

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रात्रि में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के भाजपा के किसान नेताओं के साथ बैठक कर कृषि कानूनों की खामियों को तलाशने का प्रयास करेंगे।

जानकार सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा आज रात अपने आवास पर रात्रिभोज का आयोजन कर कर रहे है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर रात्रिभोज में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जुड़े पार्टी के किसान नेताओं को आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा अध्यक्ष पार्टी के किसान नेताओं के साथ नये कृषि कानूनों पर भी चर्चा करेंगे।

बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष अपनी पार्टी के किसान नेताओं के साथ इस बात पर प्रमुखता के साथ चर्चा करेंगे कि आखिर नये कृषि बिल में कौन सी कमियां हैं, जिनको लेकर देशभर के किसान आंदोलित हैं। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के भी शामिल होने की संभावना जताई गई है। राजधानी दिल्ली के गाजीपुर, टीकरी और सिंघु बाॅर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के आवास पर पार्टी के हरियाणा व उत्तर प्रदेश के किसान नेताओं के साथ रात्रिभोज और इस दौरान कृषि कानूनों पर चर्चा को किसान आंदोलन के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

epmty
epmty
Top