किसान संसद में जर्नलिस्ट पर हमला-कैमरा स्टैंड से किया वार

किसान संसद में जर्नलिस्ट पर हमला-कैमरा स्टैंड से किया वार

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर मंतर पर शुरू हुई किसान संसद के दौरान एक वीडियो जर्नलिस्ट पर हमला कर दिया गया। घायल हुए मीडियाकर्मी को इलाज के लिए तुरंत ही पास के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है लेकिन अभी तक उसकी पहचान जाहिर नहीं की गई है।

बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों के आंदोलन के तहत आरंभ हुई किसान संसद की कवरेज के दौरान कैमरा स्टैंड से एक व्यक्ति द्वारा समाचार चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट के ऊपर हमला किया गया। कैमरा स्टैंड के वार से मीडिया कर्मी को कुछ चोटें भी आई हैं। हमला उस स्थान पर हुआ है जहां से सभी मीडिया कर्मी प्रदर्शन कर रहे किसानों की कवरेज कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया है। लेकिन अभी तक उसकी पहचान उजागर नही की गई है। कैमरा स्टैंड से हमला होने के बाद जर्नलिस्ट के हाथ से खून बहने लगा। मीडिया कर्मी को तत्काल ही प्राथमिक इलाज के लिए जंतर मंतर से समीप के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार से किसानों ने जंतर मंतर पर किसान संसद शुरू की है। यहां पर किसानों का प्रदर्शन 13 अगस्त अर्थात संसद के मानसून सत्र के खत्म होने तक चलेगा। आंदोलन कर रहे किसानों ने ऐलान किया है कि सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए वह रोज स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव करते हुए अहम बिलों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान हर दिन जंतर मंतर पर 200 किसानों का जमावड़ा लगेगा। किसानों के धरना प्रदर्शन और किसान संसद के चलते जंतर मंतर पर सुरक्षा के कडे बंदोबस्त किये गये है।





epmty
epmty
Top