जयंत ने किया लोक संकल्प समिति का ऐलान

जयंत ने किया लोक संकल्प समिति का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लोक संकल्प समिति का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि जुमलों की राजनीति से त्रस्त उत्तर प्रदेश की जनता विकास के मुद्दों पर मतदान करना चाहती है।

सदस्यों की समिति की अध्यक्षता खादी ग्राम उद्योग के पूर्व अध्यक्ष यशवीर करेंगे। साथ ही पूर्व विधायक अजय कुमार इस समिति के सह अध्यक्ष होंगे। समिति में जन प्रतिनिधियों के साथ कई क्षेत्र के विशेषज्ञ भी रखे गये हैं। दृष्टिकरण और जुमलों की राजनीति से त्रस्त उत्तर प्रदेश की जनता विकास के मुद्दों पर मतदान करना चाहती है। जयंत चौधरी का कहना है कि 'रोजगार, कृषि सुधार और किसान मजदूर का पत्र के केन्द्र में होंगे क्योंकि भाजपा की हिंदू-मुस्लिम वाली राजनीति से प्रदेश के युवाओं, किसानों-मजदूरो और दलित-वंचित समाज को काफी हानि होगी।

समिति जनता के बीच जायेगी और सुझाव लेकर ही लोक संकल्प 2022 का निर्माण किया जायेगा। उत्तर प्रदेश में चरमरा रही व्यवस्थाओं में जन भागीदारी से रचे गये सुधार व्यावहारिक और सार्थक होंगे। गौरतलब है कि मौजूदा सरकार ने बिना किसानों से पूछे तीन किसान विरोधी कानून बनाये। इस मॉडल से अलग रालोद लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ रायशुमारी की प्रकिया अटूट विश्वास रखता है। लोक संकल्प 2022 में अपने सुझाव देने के लिये ट्विटर पर LokSankalp2022 से जुडें, या फिर 8307959595 पर व्हाट्सएप और lokmanifesto@rastriyalokdal.com पर ईमेल कर सम्पर्क करें। अंत में जयंत चौधरी का कहना है कि जहां दूसरे दल मतदान के कुछ ही दिन पहले अपने वादे घोषणा पत्र के माध्यम से करते हैं, राष्ट्रीय लोकदल सबसे पहले मुद्दों को आगे रखकर ही चुनावी रणभूमि में उतरेगा।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोक संकल्प समिति 2022 का गठन किया गया है, जो निम्नवत है- यशवीर सिंह अध्यक्ष, अजय कुमार सह अध्यक्ष, विनम्र शास़्त्री, एस.के. वर्मा (पूर्व कमिश्नर), मेजर जेपी सिंह (पूर्व विधायक), पकंज चतुर्वेदी, रामाशीष राय (पूर्व विधायक), जी.एस. धामा, दुष्यंत कुमार, शहंशाह खान, नीरपाल सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, राम नागर (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) चमनलाल प्रेमी, संतोष यादव, प्रशांत कनौजिया, सुखवीर सिंह गठीना, अखिल बंसल, बदर महमूद, सुशील गौतम है।

epmty
epmty
Top