हनीप्रीत फिर से सुर्खियों में-राम रहीम से मिलने पहुंची अस्पताल

हनीप्रीत फिर से सुर्खियों में-राम रहीम से मिलने पहुंची अस्पताल

नई दिल्ली। इलाज के लिए महानगर के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए दो महिलाओं से रेप के मामले में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम से मिलने के लिए हनीप्रीत अस्पताल पहुंची।

सोमवार को 2 महिलाओं से रेप के मामले में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख 53 वर्षीय गुरमीत राम रहीम से मिलने के लिए उनकी अभिन्न मित्र और अनुयाई हनीप्रीत मेदांता अस्पताल में राम रहीम से मिलने के लिए पहुंची। अस्पताल में पहुंचने के बाद हनीप्रीत ने बाकायदा कोरोना संक्रमित गुरमीत राम रहीम के अटेंडेंट के तौर पर अपना आइडेंटिटी कार्ड बनवाया। अस्पताल की ओर से बनाया गया आईडेंटिटी कार्ड 1 सप्ताह यानी आगामी 15 जून तक मान्य रहेगा। अस्पताल की ओर से जारी किए गए कार्ड के माध्यम से हनी प्रीत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के अटेंडेंट के तौर पर अस्पताल में रुक सकती है और डॉक्टरों से राम रहीम के संबंध में हाल-चाल मालूम कर सकती है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए गुरमीत राम रहीम के कोविड-19 नेगेटिव होने के बाद हनीप्रीत उससे मिल भी सकती है।

हालांकि अस्पताल प्रबंधन आईडेंटिटी कार्ड बनाए जाने और हनीप्रीत के गुरमीत राम रहीम से मिलने देने की अनुमति के बारे में कुछ भी बोलने से कन्नी काट रहा है। गौरतलब है कि रोहतक जिले की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को तबीयत बिगड़ने पर सुनारिया जेल से पहले रोहतक पीजीआई और फिर कुछ जांचों के लिए रविवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया था। यहां उसकी कोविड जांच भी की गई थी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कोरोना जांच के दौरान राम रहीम की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन सीटी स्कैन जांच में डॉक्टरों के मुताबिक उसमें कोविड संक्रमण पाया गया है। राम रहीम का इलाज अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के बीच चल रहा है। इससे पहले बृहस्पतिवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद राम रहीम की रोहतक पीजीआईएमएस में कुछ जांचें की गई थीं।

epmty
epmty
Top