हैप्पी बर्थडे-जन्मदिन पर एक साथ बर्थडे ब्वॉय ने काटे 550 केक

हैप्पी बर्थडे-जन्मदिन पर एक साथ बर्थडे ब्वॉय ने काटे 550 केक
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुंबई। जन्मदिन की खुशी के मौके पर केक काटना आजकल आम बात हो चली है। लेकिन जन्मदिन के जश्न को यादगार बनाने के लिए लोग एक से बढ़कर एक कारनामे करने से भी नहीं चूकते हैं। मुंबई के एक युवक ने अनोखे अंदाज में केक काटते हुए अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। दोनों हाथों में चाकू लेकर बर्थडे ब्वॉय 550 केक एक साथ काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। तकरीबन 2.30 मिनट के वीडियो में बर्थडे ब्वॉय अलग-अलग फ्लेवर के जन्मदिन पर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान आसपास खड़े लोगों ने तालियों की गूंज के बीच बर्थडे ब्वॉय का हौसला बढ़ाने का प्रयास किया।

सोशल पर बर्थडे ब्वॉय का केक काटने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। नागपुर में पिछले साल अक्टूबर माह के दौरान एक युवक द्वारा तलवार से केक काटने का वीडियो सामने आया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा तलवार से केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। मुंबई के एक युवक के जन्मदिन मनाने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बर्थडे ब्वॉय सूर्या रतूड़ी दोनों हाथों में चाकू लेकर वायरल हो रहे वीडियो में एक साथ 550 केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। तकरीबन 2.30 मिनट के वीडियो में सूर्या रतूड़ी ने अलग-अलग फ्लेवर के जन्मदिन की खुशी में धड़ाधड़ के काट दिए। इस दौरान आसपास खड़े लोगों ने सूर्या रतूडी का तालियों की गूंज के बीच हौसला भी बढ़ाया।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों तक कोविड-19 के चलते लगे प्रतिबंधों के बावजूद लोग अपने जन्मदिन या अन्य अवसरों की खुशी दूसरों के साथ साझा करते हुए नहीं मना पाए थे। लेकिन देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद अनलॉक किए गए देश में एक बार फिर से लोग जन्मदिन पार्टी और अन्य मौकों को पुराने दिनों की तरह दूसरों के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं।

epmty
epmty
Top