3 बेटियां छोड़ गए UNI के पूर्व कर्मचारी जयराम

3 बेटियां छोड़ गए UNI के पूर्व कर्मचारी जयराम

बेंगलुरु। समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया के पूर्व कर्मचारी बी जयराम का कोरोना वायरस के कारण गुरुवार को यहां निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

बी जयराम के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां हैं।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें यहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने आज दोपहर बाद अस्पताल में आखिरी सांस ली।

बी जयराम ने वर्ष 2005 में सीनियर इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त होने से पहले तीन दशकों से अधिक समय तक एजेंसी के लिए काम किया था।

epmty
epmty
Top