किसान-भाजपाई भिड़ंत, बोले केन्द्रीय राज्य मंत्री- रालोद नेताओं ने की गाली-गलौच

किसान-भाजपाई भिड़ंत, बोले केन्द्रीय राज्य मंत्री- रालोद नेताओं ने की गाली-गलौच

मुजफ्फरनगर। गांव सोरम में किसानों व भाजपाइयों के बीच हुई भिड़ंत का दोषी केन्द्रीय राज्य मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने लोकदल नेताओं को बताया है। उन्होंने कहा कि रालोद नेताओं ने बदतमीजी करते हुए गाली-गलौच की थी।

गौरतलब है कि आज केन्द्रीय राज्य मंत्री डाॅ. संजीव बालियान गांव शोरम में एक रस्मी तेरहवी में प्रतिभाग करने के लिए गये थे। इसी बीच कुछ लोगों ने भाजपा मुर्दाबाद और किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगा दिये थे, जिसके बाद झड़प और मारपीट में कई लोग घायल हो गये थे। यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने ट्वीट करते हुए बताया कि वे गांव सोरम में राजबीर सिंह की रस्म तेरहवी में शामिल होने के लिए गये थे। इसी दौरान लोकदल के 8-10 नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बदतमीजी की तथा गाली-गलौच की। इस पर स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। यही आपसी झड़प का कारण बना।






epmty
epmty
Top