भ्रष्टाचार के मामले में उप श्रमायुक्त निलम्बित

भ्रष्टाचार के मामले में उप श्रमायुक्त निलम्बित

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने गोरखपुर के उप श्रमायुक्त असित कुमार सिंह को अपने पद का दुरूपयोग करके गैर-कानूनी तरीके से अवैध रुपया वसूली करने एवं भ्रष्टाचार की गम्भीर शिकायतों के मामलों में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की है।

असित कुमार सिंह निलम्बन अवधि में श्रमायुक्त मुख्यालय कानपुर से संबद्ध रहेंगे। अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चन्द्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उप श्रमायुक्त असित कुमार सिंह द्वारा लक्ष्मीकान्तम डेवलपर्स प्रा.लि. के सेस निर्धारण के प्रकरण में अपने पद का दुरूपयोग करके अवैध तरीके से रुपया कमाने तथा भ्रष्टाचार के दोषी पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि निलम्बन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा तथा इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वे किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार, वृत्ति व व्यवसाय में नहीं लगे हैं।

epmty
epmty
Top