युवाओं की बल्ले-बल्ले-कांस्टेबल के 8000 से भी ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

युवाओं की बल्ले-बल्ले-कांस्टेबल के 8000 से भी ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

नई दिल्ली। पुलिस विभाग में रहकर नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राजस्थान सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मिल रही जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने 8000 से भी ज्यादा कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य के गृह विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के दौरान अगले 2 वर्षों में कुल 8438 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है।

यानी वर्ष 2021 के दौरान अब राज्य में 4438 पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। वहीं वर्ष 2022 में देश में कुल 4000 पदों पर आवेदकों के आवेदन प्राप्त करते हुए कांस्टेबलों की नियुक्ति की जाएगी। गौरतलब है कि राज्य के पुलिस विभाग की और से राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 5438 पदों पर आवेदकों की भर्ती के लिए अभियान चलाया गया था। इसके तहत कांस्टेबल जीडी जनरल एरिया के 3452 और टीएसपी एरिया के 1633 पदों पर नियुक्ति की जानी है। कुल 86 इकाइयों के लिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 परीक्षा का आयोजन किया गया था। वहीं 13 मार्च 2021 को इसका परिणाम जारी कर दिया गया था।

epmty
epmty
Top