सामूहिक भोज पर प्रतिबंध-शादी में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 20 लोग

सामूहिक भोज पर प्रतिबंध-शादी में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 20 लोग

ऊना। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा तरह-तरह से प्रतिबंध लगाकर संक्रमण की रफ्तार रोकने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। तमाम तरह की पाबंदियां देश में लागू है। कहीं स्कूल कॉलेज बंद है, तो कहीं पूर्ण रूप से लॉकडाउन लागू किया गया है वही कहीं पर नाइट कर्फ्यू चल रहा है। ऐसे में देश एक बड़ी आपदा से लड़ रहा है।

कोरोना के बढ़ते मामलों पर जिला प्रशासन ऊना ने शादी समारोह में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या 50 से घटाकर 20 कर दी है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त उना राघव शर्मा ने बताया कि 1 मई के बाद सामूहिक भोज पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। शादी समारोह में वर-वधू दोनों पक्ष को मिलाकर अधिकतम संख्या 20 कर दी गई है। 20 से ज्यादा संख्या होने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उपायुक्त राघव शर्मा ने 1 मई के बाद सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पूर्णताया रोक का आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा सामूहिक भोज भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। शादी में डीजे की अनुमति भी नहीं होगी। मई में रही सभी साथियों पर नया आदेश लागू किया जाएगा चाहे उन्होंने पूर्व में ही अपनी परमिशन करा रखी हो। सभी अनुमतियों के लिए अधिकतम संख्या 20 कर दी गई है व सामूहिक भोज की अनुमति भी पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है। अब सामूहिक भोज प्रतिबंधित माना जाएगा।



epmty
epmty
Top