नाले में बह रहे बच्चे की बिल्लियों ने बचाई जान-बना चर्चा का विषय

नाले में बह रहे बच्चे की बिल्लियों ने बचाई जान-बना चर्चा का विषय

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में किसी बिन ब्याही मां ने बच्चे को कपड़े में लपेटकर नाले में बहा दिया। पानी में बहते जा रहे बालक को देखकर बिल्लियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बिल्लियों के शोर-शराबे को सुनकर मौके पर पहुंचे, लोगों की नजर नाले में बहते जा रहे बालक पर पड़ी। नागरिकों की ओर से दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले में बहते जा रहे बालक को बाहर निकाला और चिकित्सक से उपचार दिलाते हुए उसकी जान बचा ली।

दरअसल मुंबई के पंतनगर इलाके में किसी ने बालक को जन्म देने के बाद कपड़े में लपेटकर उसे नाले में फेंक दिया। मुंबई पुलिस की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि नाले के पानी में बहते हुए जा रहे कपड़े में लिपटे बालक को सड़क पर घूम रही कुछ बिल्लियों ने देख लिया। जिसके चलते बिल्लियों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग शोर मचा रही बिल्लियों की आवाज को सुनकर बाहर निकले। जब उनकी निगाह नाले में बह रहे कपड़े की तरफ पड़ी तो वह माजरा जान गए। नागरिकों की ओर से पंतनगर पुलिस स्टेशन को सूचना दी गई। मुंबई पुलिस का निर्भय दस्ता जो शहर में अपराध के हॉट स्पॉट पर गस्त करता हुआ घूमता रहता है, वह तुरंत मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बच्चे के साथ अधिकारियों की एक तस्वीर के साथ पोस्ट ट्वीट में कहा है कि पंतनगर पुलिस स्टेशन के निर्भया दस्ते द्वारा बच्चे को राजावाडी अस्पताल में ले जाया गया और अब वह सुरक्षित है तथा ठीक हो रहा है। बच्चे के माता-पिता या उसे फेंकने वाले की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के अस्पतालों में पड़ताल शुरू कर दी है।

epmty
epmty
Top