केजरीवाल जैसे ईमानदार विकल्प की यहां जरूरत: संजय सिंह

केजरीवाल जैसे ईमानदार विकल्प की यहां जरूरत: संजय सिंह

लखनऊ। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में लड़ने के एलान को स्वागत योग्य कदम बताया है।

संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की घोषणा के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदहाली से जूझ रही है। अब तो उन्हें अरविंद केजरीवाल जैसे एक ईमानदार विकल्प की आवश्यकता है।

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि लम्बे समय से उत्तर प्रदेश की जनता यहां की बदहाली से जूझ रही है। यहां पर तो शिक्षा, चिकित्सा, पानी व बिजली की बदहाल व्यवस्था के साथ रोजगार तथा कानून-व्यवस्था बड़ी समस्या है। इसके साथ ही लोग तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हर पार्टी ने शासन किया, लेकिन जनता को ठगने के अलावा इन सभी ने कोई काम नहीं किया है। दिल्ली में जब फ्री बिजली व पानी मिल सकता है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में मोहल्ला क्लीनिक के साथ ही सभी स्कूलों में एसी क्लास क्यों नहीं हैं। प्रदेश में सीसीटीवी से महिलाओं की सुरक्षा क्यों नहीं हो सकती।


हीफी

epmty
epmty
Top