यमुना में 5 डूबे-2 की मौत-CM ने दिए राशि प्रदान किए जाने के निर्देश

यमुना में 5 डूबे-2 की मौत-CM ने दिए राशि प्रदान किए जाने के निर्देश

कालपी । उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कालपी तहसील में शुक्रवार को यमुना नदी में पांच युवक डूब गये जिनमें दो की मृत्यु हो गयी जबकि तीन को बचा लिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होने दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना में बचाए गए 03 युवकों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था के प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।

राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तहसील कालपीमें यमुना नदी में 05 युवकों के डूबने की घटना संज्ञान में आयी, जिसमें 02 युवकों की डूबने से मृत्यु हो गयी तथा 03 युवकों को बचाया गया है।

प्रदीप

वार्ता

epmty
epmty
Top