कश्मीर में TRF आतंकवादी गिरफ्तार

कश्मीर में TRF आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान में द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों ने अनंतनाग के कापरान में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने टीआरएफ के आतंकवादी तालिब भट को गिरफ्तार किया जो देहरुना का निवासी है। उसके पास से मैगजीन के साथ एक पिस्तौल और एक हथगोला बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि भट की नियुक्ति कुलगाम निवासी टीआरएफ कमांडर अब्बास शेख ने की थी। उसने एक वीडियो जारी कर टीआरएफ में शामिल होने की घोषणा की थी।

वार्ता

epmty
epmty
Top