प्रदेश सरकार ने की सर्वाधिक कोरोना की जांच

प्रदेश सरकार ने की सर्वाधिक कोरोना की जांच
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधित 1,55,946 सैम्पल की जांच की गयी। जिसमें े6,777 लोगोें की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। प्रदेश में अब तक कुल 65,00,969 सैम्पल की जांच की गयी है।

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटंे में कोरोना के 6,777 नये मामले आये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 61,625 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 32,094 लोग हैं, अब तक कुल 1,23,802 लोग होम आइसोलेशन का विकल्प ले चुके हैं जिनमें से 91,708 लोगों का होम आइसोलेशन का पीरियड समाप्त हो चुका है और ये सभी लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 2,00,738 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 90,737 क्षेत्रों में 3,22,488 टीम के माध्यम से 2,16,88,605 घरों के 10,88,59,258 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है।

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि संक्रमण से बचाव हेतु बार-बार साबुन-पानी से हाथ धुलते रहें और घर से बाहर जब भी निकलें या सार्वजनिक स्थान पर रहें तो उस समय मास्क अवश्य लगायें और लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। उन्होंने कहा कि मास्क व दो गज की दूरी बनाये रखने से अन्य बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top