देश की जनता की 'प्रॉपर्टी' पर बैठे है योगी जी - प्रियंका

देश की जनता की प्रॉपर्टी पर बैठे है योगी जी - प्रियंका

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ट्विटर के जरिए दी गई संपत्ति जब्त करने की चेतावनी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारीउन्हें याद रखना होगा कि इस प्रॉपर्टी को 1 दिन जनता जब्त भी कर सकती है।

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया गया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि युवा कोई ऐसे गलत ना काम ना करें जिससे उन्हें नुकसान हो। उन्होंने आगे कहा है कि जिसको अपनी संपत्ति जब्त करवानी हो तो वह गलत काम कार्य कर सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस ट्वीट के बाद विपक्षी नेता उनके इस बयान की आलोचना कर रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि इस देश में अपने उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना, प्रदर्शन करना और अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना लोगों का एक संवैधानिक अधिकार है। जायज मांगों के लिए आवाज उठाने वाले लोगों को डराने और धमकाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है जो कि एक घोर अपराध है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस प्रॉपर्टी पर बैठे हुए हैं वह उनकी नहीं है बल्कि देश की जनता की है। मुख्यमंत्री को यह भी याद रखना चाहिए कि जनता एक दिन इस प्रॉपर्टी को जब्त भी कर सकती है। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी लगातार सक्रिय रहते हुए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साहवर्धन का काम कर रही है। इसके अलावा वह आम जनमानस से मिलकर उनकी समस्याओं को उठाते हुए उनके निदान की बाबत प्रयास भी कर रही है। कांग्रेस नेता लगातार भाजपा को अपने निशाने पर रखे हुए हैं। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान भी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सक्रिय रहते हुए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के माध्यम से पीड़ित लोगों को दवाइयों आदि के अलावा अन्य मदद भी उपलब्ध कराई थी।





epmty
epmty
Top