UP बीजेपी दफ़्तर पर हुआ मंथन - 2022 जीत के लिए बनी रणनीति

UP बीजेपी दफ़्तर पर हुआ मंथन - 2022 जीत के लिए बनी रणनीति

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बुधवार सायं पार्टी पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। पाटी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सहप्रभारी व अनुराग ठाकुर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित प्रदेश के सभी चुनाव सहप्रभारी केन्द्र सरकार में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे मंत्रीगण व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट व राज्यमंत्रियो सहित प्रदेश सहमहामंत्री संगठन कर्मवीर प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष सम्मिलित हुए।


बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि परिचयात्मक बैठक थी। बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों, अभियानों के बारे में चर्चा हुई साथ ही आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में भी प्रारम्भिक चर्चा हुई। आगामी कार्ययोजना व कार्यक्रमों सहित अन्य संगठनात्मक गतिविधियों के संदर्भ में गुरूवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सुबह 10ः30 बजे से बैठक आहूत की गई है जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

पार्टी मुख्यालय पर आज संपन्न हुई बैठक में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सुश्री सरोज पाण्डेय (सांसद राज्यसभा), केन्द्रीय मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी व विवेक ठाकुर (सांसद राज्यसभा), क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (पश्चिम क्षेत्र) संजय भाटिया, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (कानपुर क्षेत्र) सुधीर गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (गोरखपुर) अरविन्द मेनन, क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (ब्रज) संजीव चौरसिया, राष्ट्रीय मंत्री व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (अवध) सत्याकुमार, क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (काशी) सुनील ओझा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ,केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान व स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह व प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान सहित सभी सह प्रभारियों व सह चुनाव प्रभारियों का अंग वस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व अभिनंदन किया।

epmty
epmty
Top