केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को बताया मवाली

केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को बताया मवाली

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के हाल ही में हुए विस्तार के दौरान मंत्री बनाई गई मीनाक्षी लेखी ने राजधानी दिल्ली में नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों को मवाली करार दिया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं वह किसान नहीं है। प्रदर्शनकारियों का राजनीतिक एजेंडा है।

बृहस्पतिवार को राजधानी की नई दिल्ली सीट से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी जो हाल ही में हुए नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रीमंडल के विस्तार में मंत्री बनाई गई है ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग किसान नहीं बल्कि मवाली है। 26 जनवरी को लालकिले पर हुई हिंसा की बात को रखते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों का राजनैतिक एजेंडा है। एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि सबसे पहले तो आप उन्हें किसान कहना बंद कीजिए। क्योंकि प्रदर्शन कर रहे लोग किसान नहीं है वह षड्यंत्रकारी लोगों के हत्थे चढ़े हुए कुछ लोग हैं जो लगातार किसानों के नाम पर तरह तरह की हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने कहा है की वास्तविक किसानों के पास खेती-बाड़ी के अलावा समय नहीं है। जंतर मंतर पर बैठने की बजाय वह अपने खेत में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि राजधानी में आंदोलन कर रहे लोग आढतियों द्वारा चढ़ाए गए हैं जो इस बात को नहीं चाहते हैं कि किसानों को नए कृषि कानूनों का फायदा मिले। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा है कि राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को जो कुछ हुआ है वह बहुत ही शर्मनाक था और विपक्ष की ओर से इस तरह की चीजों को बढ़ावा दिया गया है।

epmty
epmty
Top