फिर कांग्रेस में जा सकते हैं यह नेता- यहां से लड़ेंगे चुनाव

फिर कांग्रेस में जा सकते हैं यह नेता- यहां से लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रहे चुनाव के ठीक पहले नेताओं की पल पल निष्ठाएं बदल रही है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी में गए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाने-माने मुस्लिम नेता मसूद अख्तर की नाव एक बार फिर से राजनीतिक मंझधार में फंस गई है। समाजवादी पार्टी की ओर से टिकट मिलने में निराशा हाथ लगने पर जानकारी मिल रही है कि विधायक मसूद अख्तर दोबारा से कांग्रेस में वापसी करते हुए सहारनपुर देहात सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर की राजनीति में उस समय अचानक बड़ा मोड़ आ गया है, जब कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी में टिकट की आस में गए मसूद अख्तर की दोबारा से कांग्रेस में आने की चर्चाएं राजनीतिक क्षेत्रों में तेजी के साथ दौड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी में गए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाने-माने नेता मसूद अख्तर इस समय राजनीतिक मंझदार में फंस गए हैं। दरअसल समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें अभी तक जनपद सहारनपुर की किसी भी सीट से टिकट नहीं दिया गया है। अब राजनीतिक हलकों में यह खबर तेजी के साथ दौड़ रही है कि विधायक मसूद अख्तर दोबारा कांग्रेस में वापसी करते हुए हाथ का साथ थाम सकते हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस बार मसूद अख्तर सहारनपुर देहात सीट से चुनाव मैदान में उतर कर अपनी किस्मत आजमाएंगे। उधर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे कद्दावर नेता इमरान मसूद भी टिकट नहीं मिलने से समाजवादी पार्टी को अलविदा कहने की स्थिति में जा पहुंचे हैं। राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा तेज हो रही है कि वह समाजवादी पार्टी की साइकिल से उतरकर बहुजन समाज पार्टी में शामिल होकर हाथी पर सवार हो सकते हैं।



epmty
epmty
Top