भाजपा की कांग्रेस के घर में ताकझांक-पंजाब की रार पर मंत्री ने किया वार

भाजपा की कांग्रेस के घर में ताकझांक-पंजाब की रार पर मंत्री ने किया वार

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नए सीएम को लेकर कांग्रेस में रस्साकशी जारी है। लेकिन भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की इस रार पर अपना वार करते हुए निशाना साध दिया है। उन्होंने कहा है कि कैप्टन की बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस ने उन्हें सीएम पद से हटाया है।




पंजाब कांग्रेस के भीतर पिछले कई महीनों से चल रही उठापटक के बीच शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा अपना इस्तीफा दे दिए जाने के बाद राज्य में नए सीएम को लेकर भारी गहमागहमी चल रही है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कांग्रेस के घर में ताक-झांक करते हुए वहां मची रार पर अपना वार करते हुए कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब ही नहीं देश भर में लोकप्रिय नेता हैं। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इसलिए हटाया गया है कि कांग्रेस को लग रहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी ज्यादा पॉपुलर होते जा रहे हैं। जो लोग खुद इतनी मुसीबत में फंसे हैं वह हमारे ऊपर सवाल कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जवाब देने का फायदा नहीं है। उधर बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को पंजाब का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहती थी। लेकिन खुद अंबिका सोनी ने इस पद से अपने पांव खींचते हुए मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है। उधर भाजपा ने भी पिछले दिनों कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों में फेरबदल किया है। लेकिन जिस तरह के केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कांग्रेस पर अपना निशाना साधा है उससे दिखाई दे रहा है कि वह कांग्रेस के घर में ताक झांक कर रहे हैं।

epmty
epmty
Top