सैन समाज का हित समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित-विनोद सविता

सैन समाज का हित समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित-विनोद सविता

मुजफ्फरनगर। सविता समाज के दिग्गज नेता एवं सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विनोद सविता ने कहा है कि पूरा उत्तर प्रदेश मौजूदा सरकार को बदलने का मन बनाए बैठा है। सविता और सैन समाज भी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर बदलाव की तैयारी कर रहा है। उन्होंने सैन समाज से आह्वान किया है कि वह आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करते हुए बदलाव की इस बयार में अपनी भागीदारी करें।

बृहस्पतिवार को सपा के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर पहुंचे सविता समाज के दिग्गज नेता व सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता का सपा नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व संचालन सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया। वरिष्ठ सपा नेता विनोद सविता ने संबोधन में कहा कहा कि आज पूरा उत्तर प्रदेश सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सूबे की कमान सौंपने के लिए तैयार बैठा है। अन्य समाज के साथ सविता सैन नाई समाज जो हर जनपद में भारी तादाद में है, वह भी एकजुट होकर सपा के साथ है तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट करेगा।

सपा नेता विनोद सविता ने अपने समाज के लोगों से भी अपील की कि वह खुलकर समाजवादी पार्टी के साथ आए, उनके अधिकारों को देने का काम सपा सरकार करेगी।

सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व जिला महासचिव जिया चौधरी ने कहा कि सपा में ही किसान, मजदूर, नौजवान के साथ हर जाति वर्ग का पूरा सम्मान किया जाता है।

सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा व सोमपाल सिंह भाटी ने कहा कि सपा सरकार बनने पर सविता, सैन, नाई समाज को भी उनके अधिकार व सम्मान दिया जाएगा।

प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड शमशेर मलिक व सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कार्यक्रम में सभी से अपनी वोट सुरक्षित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के अभियान में जागरूकता के साथ जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से सपा छात्र सभा जिला अध्यक्ष युसूफ गौर एडवोकेट, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी, सपा पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी सदस्य सुमित पंवार बारी, पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष टीटू पाल रमन, सपा अधिवक्ता सभा महानगर अध्यक्ष तरुण सोदे एडवोकेट, शहजाद मेम्बर, जनार्दन विश्वकर्मा, दिलशाद अंसारी, नदीम राणा मुखिया, अमितशील, महक सिंह वाल्मीकि, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष फराज अंसारी, युवा सपा नेता सलमान त्यागी, आशुतोष गुप्ता, वसीम राणा, परवेश सैन, चेतन सविता, काजी सरफराज, मांगेराम सैन, सौरभ सैन, भोपाल सिंह सैन, डॉ काजी खुर्रम, सागर कश्यप, वासुदेव दत्त एडवोकेट, करण सिंह सैन, सहित सैन सविता समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।



epmty
epmty
Top