पंजाब बचाने को यात्रा पर निकले अकाली अध्यक्ष की बिगड़ी हालात

पंजाब बचाने को यात्रा पर निकले अकाली अध्यक्ष की बिगड़ी हालात

अमृतसर। लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर पंजाब बचाओ यात्रा लेकर निकले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब सीनियर अकाली नेता उनके स्थान पर पंजाब बचाओ यात्रा का जिम्मा थामेंगे।

मंगलवार को पंजाब के भीतर पंजाब बचाओ यात्रा निकाल रहे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की तबीयत बिगड़ गई है। पिछले कई दिनों से वातावरण में लगातार बढ़ रही गर्मी के बावजूद सुखबीर सिंह बादल पंजाब बचाओ यात्रा निकालने में जुटे हुए थे।

जिसके बाद उनकी सेहत में हल्की गिरावट देखने को मिली है। तबीयत बिगड़ने की वजह से सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब बचाओ यात्रा आज लुधियाना के पायल से रवाना होने थी, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से सुखबीर सिंह बादल यात्रा को आगे आरंभ नहीं कर सके।

जानकारी मिल रही है कि डाहरियां होने की वजह से खराब हुई तबीयत के चलते अब सुखबीर सिंह बादल का यात्रा में शामिल होना मुश्किल लग रहा है। इसलिए अकाली दल के सीनियर लीडर विक्रम मजीठिया को आगे पंजाब बचाओ यात्रा संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

epmty
epmty
Top