टली आफत-गिरी सीलिंग टाइल,बाल बाल बचे कैबिनेट मंत्री-मचा हड़कंप

टली आफत-गिरी सीलिंग टाइल,बाल बाल बचे कैबिनेट मंत्री-मचा हड़कंप

रामपुर। संवाददाता सम्मेलन के दौरान कुर्सी के ठीक पीछे गिरी हाल की सीलिंग टाइल की चपेट में आकर घायल होने से केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बाल-बाल बच गए हैं। सुरक्षाकर्मियों के ऊपर सीलिंग टाईल्स गिरने से प्रेसवार्ता स्थल पर अफरा तफरी फैल गई।

बृहस्पतिवार को रामपुर में 16 अक्टूबर से आयोजित होने वाली हुनर हाट के संबंध में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। प्रेस वार्ता में आये मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी हुनर हाट के संबंध में जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान संवाददाता सम्मेलन हाल की एक सीलिंग टाईल्स केंद्रीय मंत्री की सीट के पीछे सुरक्षा के लिए खड़े सुरक्षाकर्मियों के ऊपर धड़ाम से गिर गई। सीलिंग टाईल्स के नीचे गिरते ही प्रेसवार्ता हाल में अफरा-तफरी सी मच गई। इस संवाददाता सम्मेलन से पहले केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हुनर हाट के आयोजन स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद जैसे ही केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकारों के साथ बातचीत करनी शुरू की वैसे ही सीलिंग टाइल उनके सिर के ऊपर गिरने से बाल-बाल बची रह गई। हॉल की सीलिंग टाईल्स उनकी कुर्सी के ठीक पीछे सुरक्षा के लिहाज से खड़े सुरक्षाकर्मियों के ऊपर गिरी। इस हादसे से विचलित हुए बगैर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उसी स्थान पर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न की और पत्रकारों को हुनर हाट के संबंध में सभी समुचित जानकारियां दी।





epmty
epmty
Top