श्रीकृष्ण ने तोड़ा था इन्द्रदेव का अहंकार- अब है भाजपा की बारी- प्रियंका

श्रीकृष्ण ने तोड़ा था इन्द्रदेव का अहंकार- अब है भाजपा की बारी- प्रियंका

मथुरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मथुरा की धरती अहंकार को तोड़ने वाली है। इसी धरती पर भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र देव के अहंकार को चूर-चूर कर दिया था। भाजपा की सरकार भी अहंकार पाल रही है। किसान से मारपीट कर रही है। अब भाजपा का घमंड टूटने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि धरती के भगवान को परेशान करने वाला, ज्यादा दिनों तक सत्ता पर काबिज नहीं रह सकता।


मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में प्रियंका गांधी ने किसान महापंचाचत को सम्बोधित किया। मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन कर किसान पंचायतों का आगाज करने वाली प्रियंका गांधी प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के बाद मनकामेश्वर मंदिर में भी दर्शन-पूजन कर चुकी हैं। आज उन्होंने वृंदावन में बांके बिहारी के भी दर्शन किये। आज मथुरा में पंचायत को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान के साथ मारपीट कर रही है। किसान धरती का भगवान है। उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराना, कहां का न्याय है? उन्होंने कहा कि सरकार का विवेक मर चुका है। गन्ना किसानों का बकाया 15 हजार करोड़ रुपया बकाया है, लेकिन भुगतान के लिए पैसे नहीं हैं। जबकि पीएम ने अपने लिए जो दो जहाज खरीदे हैं, उनकी कीमत 16000 करोड़ है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि वे बड़ी निष्ठा के साथ अपने खरबपति मित्रों को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है। उन्होंने शहीद किसानों के लिए दो मिनट का मौन भी रखवाया गया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार को जनता के निर्णय को स्वीकार करते हुए किसान विरोधी कानूनों को रद्द करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पूरे देश को बेच डाला है। ऐसा नहीं चलेगा। महापंचायत में लोगों की भारी भीड़ रही। इस दौरान राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रमोद तिवारी, राशिद अल्वी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदीप जैन आदित्य आदि मौजूद रहे।



epmty
epmty
Top