पुरकाजी विधानसभा की सड़कों पर काफिला बनकर दौड़ी सपा की साईकिल

पुरकाजी विधानसभा की सड़कों पर काफिला बनकर दौड़ी सपा की साईकिल

मुज़फ्फरनगर। सपा की साईकिल रैली का जलवा छठे दिन भी बरकरार रहा। साईकिल रैली का शुक्रवार को चरथावल कस्बे में समापन हुआ था, शनिवार को पुरकाजी विधानसभा के कस्बे से शुरू हुई, और खादर के कई गांवों में चली। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एवं पुरकाजी विधानसभा के पूर्व विधायक अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया पूर्व विधायक अनिल कुमार का आज की साइकिल यात्रा में शुरुआत से लेकर अंत तक साइकिल चलाकर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया।


इस अवसर पर अनिल कुमार ने कहा यह साइकिल यात्रा अखिलेश यादव जी को 2022 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए की जा रही है ताकि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश में तब्दील हो सके। साईकिल रैली के संयोजक सपा राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी रोहन त्यागी व सह संयोजक, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी हारून, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर, छात्रसभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी द्वारा यात्रा का नेतृत्व किया जा रहा हैं।

साइकिल यात्रा पुरकाजी विधानसभा के खादर के कई गांवों में गली गली घूमी। इस दौरान सपा नेताओं ने जगह जगह रुक कर लोगों को सपा की नीतियों को भी गिनाया। सपा पार्टी का प्रचार प्रसार किया गया। सपा सरकार के दौरान अखिलेश यादव के विकास लोगो को गिनाए गए। उत्तम प्रदेश बनाने के लक्ष्य को पूरा करने हेतु लोगो से सपा को मजबूत करने की अपील की गई। इस दौरान सैकड़ो साइकिल सड़को पर चली।

गौरतलब है कि 20 सितम्बर से शुरु हुई इस साइकिल यात्रा का मकसद 2022 के चुनाव के मद्देनजर लोगो को जागररुक करना है। गांव देहात, कस्बो शहरों में साइकिल चलाकर लोगो को सपा सरकार की उपलब्धियों को याद दिलाने का प्रयास हैं, इसलिए सिर्फ 22 लोगो द्वारा साइकिल चलायें जाने का मिशन हैं, 22 लोगो से हुई इस यात्रा की शुरुआत प्रतिदिन संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। शनिवार को भारी संख्या में साईकिल पुरकाजी विधानसभा की सड़कों पर दिखी। लगातार रैली में लोगो की तादाद बढ़ रही हैं। हर दिन साइकिलों की संख्या बढ़ी हुई नजर आती हैं।

इस मौके पर सपा नेता राम निवास पाल, पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष मास्टर सतबीर त्यागी, जिला महासचिव युवजनसभा शिवम त्यागी, सैयद फरीद अहमद, नौशाद फरीदी, आजाद, अफ़ज़ाल, विशाल फरीदी, भानू त्यागी, दीपक नूरनगर, धीर सिंह प्रधान, दीपचंद प्रधान, सावन एडवोकेट, संजीव मास्टर, निशु चौधरी, रागिब सुआहेड़ी, सरदार देवेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, चौधरी मेघराज प्रधान, लोहिया वाहिनी जिला महासचिव मोहम्मद रागिब, जिला सचिव डॉ कमर पाल, फुरकान, सुलेमान आदि सैकड़ो समाजवादी साथियों का सहयोग रहा।



epmty
epmty
Top