सपाइयों ने सादगी से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

सपाइयों ने सादगी से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

मुजफ्फरनगर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर आज सपा कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर एकत्रित सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया।





कोरोना संक्रमण के कारण प्रत्येक वर्ष विशाल प्रोग्राम के जरिये जन्मदिन मनाने वाले सपाइयों ने संक्षिप्त प्रोग्राम के जरिये केक काटकर अखिलेश यादव के जन्मदिन को मनाया। आज ही सपा कार्यालय से "समाजवादी पार्टी का आह्वान" कार्यक्रम की शुरुआत साइकिल यात्रा के जरिये की गई। इस कार्यक्रम के जरिये सपा कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक गांव तक साइकिल यात्रा के द्वारा घर घर तक सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पत्र को पहुंचाकर केंद्र व यूपी की भाजपा सरकार की विफलताओं एंव भ्रष्टाचार की पोल खोलकर सपा सरकार के दौरान कराए गए ऐतिहासिक कार्यो को बताया जाएगा।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने साइकिल यात्रा के प्रथम जत्थे को रवाना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का आह्वान बड़ी साइकिल यात्रा के जरिये प्रत्येक गांव तक पहुंचना था, लेकिन कोरोना के चलते केवल 5 सपा कार्यकर्ताओं के अलग अलग जत्थे पूरे जनपद में पहुंचकर सपा राष्ट्रीय अध्य्क्ष का संदेश पहुंचाएंगे।

आज का साइकिल जत्था सपा के छात्र नेता यूसुफ गौर के नेतृत्व में सदर विधानसभा क्षेत्र में रवाना हुआ।इस मौके पर पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत,पूर्व विधायक अनिल कुमार,सपा नेता राकेश शर्मा ,सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी,बॉबी त्यागी,सचिन अग्रवाल,साजिद हसन,मेहराजूदिन,गौरव जैन,असद पाशा,राहुल वर्मा, विनयपाल, राजीव बालियान, सोमपाल भाटी,शमशाद अहमद,शाहीन बेगम,डॉ इसरार अल्वी,शलभ गुप्ता,जनार्दन विश्वकर्मा, अमरनाथ पाल,फिरोज अंसारी,टीटूपाल,सतीश गुर्जर,सलमान त्यागी,बाबर अंसारी,रिजवान कुरैशी,सैय्यद फरीद,शाहवेज कुरैशी एडवोकेट, शुजाअत राणा,आमिर डीलर आदि मौजूद रहे।


epmty
epmty
Top