अखिलेश यादव ने क्रांतिकारी महापुरुषों और डाॅ राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की

अखिलेश यादव ने क्रांतिकारी महापुरुषों और डाॅ राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में समाजवादी आंदोलन के महानायक डाॅ राममनोहर लोहिया का जन्म दिवस सादगी के साथ मनाया गया।





शहीद दिवस के ही दिन महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को फांसी दे दी गई थी। उन पर केन्द्रीय विधानसभा में अंग्रेजी सरकार के खिलाफ बम फेंकने का आरोप था। उनकी स्मृति में आज शहीदी दिवस भी मनाया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्रांतिकारी महापुरूषों के चित्रों और डाॅ राममनोहर लोहिया ‌की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।





अखिलेश यादव ने अपने देश प्रेम और बलिदान से प्रेरणा की युगांतर गाथा लिखने वाले महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव जी के शहीदी दिवस पर शत-शत नमन करने के साथ आत्मिक श्रद्धांजलि दी।

अखिलेश यादव ने डाॅ राममनोहर लोहिया को अपनी भावांजलि देते हुए कहा कि देश की राजनीति में कितना भी परिवर्तन आ गया, फिर भी आज नए सिरे से लोहिया की जरूरत महसूस की जा रही है। लोहिया ने हमें सिखाया कि हमें अपना काम करते रहना चाहिए वहां भी जहां इसकी कद्र न हो।

यादव ने कहा कि समाजवाद, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव भारतीय संविधान की मूलभावना है। समाजवादी पार्टी समानता, सम्पन्नता एवं सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। आज सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र को हैं। डाॅ लोहिया की विचारधारा को ताकत देने के लिए समाजवादी पार्टी सतत् संघर्षशील हैं।



epmty
epmty
Top